Dehradun, सरस फूड फेस्टिवल देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सजेगा ‘सरस फूड फेस्टिवल’, CM धामी करेंगे शुभारंभदेहरादून, 29 सितंबर। राजधानी के ऐतिहासिक रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सात दिवसीय भव्य ‘सरस फूड फेस्टिवल’ का आयोजन होगा। शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।फेस्टिवल में पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद और हस्तशिल्प उत्पादों का संगम दिखेगा। तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विकास भवन में बैठक कर अधिकारियों को ग्रैंड इवेंट बनाने के निर्देश दिए।200 से अधिक स्टॉलों पर स्वदेशी की झलक
NRLM और स्वयं सहायता समूहों सहित विभिन्न विभागों के 200 से अधिक स्टॉल लगेंगे। पहाड़ी पकवान, हथकरघा, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री होगी।प्रतियोगिता और गोष्ठियाँ
फूड स्टॉलों में प्रतियोगिता होगी, टॉप 3 को नकद पुरस्कार। कृषि, उद्यान, उद्योग, पर्यटन, रेशम व सेवायोजन विभाग अपने लाभार्थियों के साथ गोष्ठियाँ करेंगे।व्यवस्थाएं:
पुलिस को सुरक्षा व ट्रैफिक, नगर निगम को सफाई, फूड सेफ्टी व फायर सेफ्टी को सतर्कता के निर्देश। रोज शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।बैठक में PD विक्रम सिंह, DDO सुनील कुमार, कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान सहित अधिकारी मौजूद रहे।