जोशीमठ के पास पांडुकेश्वर की पहाड़ियों में दुघर्टनाग्रस्त हुआ हेलीकाप्टर

देहरादून, बदरीनाथ धाम से दून जा रहा ट्रांस भारत कंपनी का हैलीकाप्टर बदरीनाथ व जोशीमठ के पास पांडुकेश्वर की पहाड़ियों में दुघर्टनाग्रस्त हो गया. जिसमें कर्नाटक के 5 यात्रियों समेत पायलट की भी मौत हो गई. हैलीकाप्टर जमीन में गिरने के दौरान टूकड़ों में बिखर गया. आग लगने के कारण इसमें सवार सभी यात्री बूरी तरह जल गए. स्थिति ये रही कि घटनास्थल पर जले शवों को समेटना भी रैस्क्यू टीम के लिए किसी चुनौती से कम साबित नहीं हुआ.

हेलीकाप्टर दिल्ली निवासी हिमांशु सभरवाल उड़ा रहे थे 

जानकारी के अनुसार ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर कॉल साइन VT-HCX ने बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा देहरादून के लिए 1.12 बजे उड़ान भरी. लेकिन 1.14 बजे पांडुकेश्वर घाटी के ऊपर हेलीकाप्टर का संपर्क टूट गया. हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना आर्मी पोस्ट के जरिए प्राप्त हुई. बताया गया है कि दुर्घटना के बाद हैलीकाप्टर पांडुकेश्वर की पहाड़ियों में गिरते सेना के जवानों ने देखा. इसके बाद उस इलाके से धुंए के गुब्बार उठने लगे. इसके बाद सूचना आग की तरह फैल गई. पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पांडुकेश्वर व ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना की गई. हैलीकाप्टर में कर्नाटक के यात्री सवार थे. ये यात्री बीते दिन बदरीनाथ दर्शनों के लिए आए थे. शुक्रवार को दर्शनों पूजा अर्चना के बाद यात्री हैलीकाप्टर से वापस लौट रहे थे. दुघर्टनाग्रस्त हैलीकाप्टर को पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष निवासी दिल्ली उड़ा रहे थे.