देहरादून, 29 सितंबर 2026।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन और राज्य सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन से इस साल चारधाम यात्रा ने नया इतिहास रच दिया है।

*रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े:*
– *बद्रीनाथ धाम:* 18.10 लाख (अब तक सर्वाधिक)
– *गंगोत्री धाम:* 8.41 लाख (पहली बार इतनी संख्या)
– *केदारनाथ धाम:* 15.57 लाख
– *यमुनोत्री धाम:* 7.5 लाख पार
– *कुल चारधाम यात्री:* 53,23,401
पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या लगभग 46 लाख थी, जबकि इस बार यात्रा में अभी डेढ़ महीना बाकी है।
*हेमकुंट साहिब में भी रिकॉर्ड:* यहां भी 3 लाख 52 हजार 765 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं, जो बीते कई वर्षों में सबसे ज्यादा है।
——–
*सीएम धामी ने कहा:*
चारधाम यात्रा का पहला चरण बेहद सफल रहा है। दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में आपदा प्रबंधन विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा की जा रही है।
——-