देहरादून, 29 सितंबर। जनपद में आगामी खनन सत्र 2026-27 एक अक्टूबर से शुरू होगा। DM डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर पूर्ण अंकुश के निर्देश दिए गए।
DM के बड़े निर्देश:रिवर ड्रेजिंग पर जोर:
आबादी वाले क्षेत्रों में आपदा न्यूनीकरण के लिए ड्रेजिंग और चौनलाइजेशन जरूरी24 घंटे निगरानी: खनन क्षेत्रों में CCTV एक्टिव, एंटी माइनिंग टास्क फोर्स तहसील स्तर पर सक्रिय रहेगीवाहनों में सुरक्षा: खनिज वाहनों में रेडियम और फॉग लाइट अनिवार्यस्टोन क्रेशरों में: धर्मकांटा अनिवार्य, 1000 पौधे लगाना अनिवार्य – पर्यावरण पहलजांच: घोड़े-खच्चर, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की नियमित जांच, श्रमिक सुरक्षा पर ध्यान राजस्व आंकड़ा:
69 लॉट में से 30 पर खनन जारी
जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्य शाह ने बताया – कुल 69 लॉट में से 30 पर खनन जारी, 659.81 हेक्टेयर क्षेत्र, अब तक 31.26 करोड़ राजस्व प्राप्त। निजी भूमि 3, वन विकास निगम 4, GMVN 8, ई-निविदा 1 और कैलाश रिवर बैंड LLP के 14 पट्टे आवंटित।बैठक में ADM स्मृता परमार, SP स्वतंत्र सिंह, SDM विनोद कुमार, SDM रविन्द्र ज्वांठा, GMVN प्रबंधक कुसुम चौहान सहित सभी SDM वर्चुअल मौजूद रहे।