–STF का साइबर ठगों पर वार, SSP STF के आदेश पर हुई कार्रवाई
*देहरादून, उत्तराखंड STF ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 84 लाख 70 हजार की ठगी में वांछित आरोपी को महाराष्ट्र के सांगली से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF के निर्देश पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में दर्ज मुकदमों में फरार चल रहे अभियुक्तों की धरपकड़ चल रही है। इसी क्रम में आरोपी यासीन युसूफ मनेर (45) पुत्र युसूफ हनीफ मनेर निवासी इंद्रानगर, मिरज, जिला सांगली, महाराष्ट्र को 26 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया।

29 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे
एसएसपी STF ने बताया कि साइबर थाने में दर्ज मु.अ.सं. 75/2024 धारा 318(4)/61(2) BNS व 66(D) IT Act की विवेचना में आरोपी का नाम सामने आया था। जांच में पता चला कि वादी ने सितंबर 2024 में आरोपी से जुड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में 29 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे।
1 मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद
आरोपी साइबर थाने के ही एक अन्य मामले मु.अ.सं. 71/2024 में भी वांछित था। उसे BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस दिए गए थे, लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और फरार हो गया था। इसके बाद साइबर टीम ने महाराष्ट्र में दबिश देकर उसे पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से ठगी में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है।
STF की aapeal
STF ने अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।