लगातार बारिश से शहर में कई जगह हुआ नुकसान, आज राहत, डर कायम

देहरादून, शहर व आसपास के क्षेत्र में मंगलवार रातभर  बारिश से सडक़, पुल, रिहायशी कालोनी व संपर्क मार्गों को काफी नुकसान पहुंचा। बकरालवाला को डोभालवाला से जोडऩे वाला पुल ध्वस्त हो गया, आसपास की दो दर्जन कालोनियों का अब तक संपर्क कटा हुआ है। मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने मौके का स्थिति का जायजा लिया। लगातार बारिश से घंटे हुई मूसलधार बारिश से बिंदाल, रिस्पना व सुसवा नदी उफान पर रहे। फिलहाल नदियों में पानी कम हो गया है। लेकिन नदियों के किनारे रहने वाली बस्तियों को खतरा बना हुआ है।


इन इलाकों में हो रहा है जलभराव

लैंसडौन चौक, बुद्धाचौक, रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक, पलटन बाजार, धामावाला, कारगी चौक, बंजारावाला में जलभराव हुआ।

यहां पेड़ गिरे, बिजली पोल हुए क्षतिग्रस्त

– सेलाकुई के समीप सरना नदी में स्थित 33केवी का डबल सर्किट पोल नदी में बहा

औद्योगिक क्षेत्र के कई उद्योगों की बिजली गुल।

– लाडपुर के जंगल में भी पेड़ गिरने से 11 केवी का विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

– प्रेमनगर से पहले मुख्य मार्ग पर आईएमए के निकट पेड़ गिरा

– शास्त्रीनगर-चूना भट्ठा के पास एक मकान पर गिरा बिजली का पोल घर की चहारदीवारी गिरा

– मालदेवता-देहरी रोड पर आया भारी मलबा
– सरस्वती विहार ,अजबपुर खुर्द कालोनी में घरों में घुसा पानी
– रायपुर-औली मार्ग पर मलबा आने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित
-आइटी पार्क के समीप मुख्य सडक़ पर नाले का पानी आया
– कौलागढ़-राजेंद्रनगर मार्ग स्मार्ट सिटी कार्यालय के सामने जलमग्न हुआ।
-गढ़ीकैंट-नींबूवाला मार्ग पर भारी जलभराव से पैदल चलना हुआ मुश्किल
– नेशविला रोड पर वार्ड नंबर 10 में नाले का पुस्ता टूटने से छह घरों को खतरा पैदा हुआ।
-क्लेमेनटाउन-टर्नर रोड पर खाली प्लाटों में जलभराव
– आइएसबीटी के समीप विद्युत नियामक आयोग के परिसर में घुसा पानी
– आइएसबीटी पर फ्लाईओवर के नीचे पानी भरने से यातायात प्रभावित
– सहस्रधारा रोड पर नाले का पुस्ता टूटने से स्वास्थ्य निदेशालय की सडक़ को खतरा
– रायपुर-काठबंगला के समीप रिस्पना नदी के किनारे घरों को खतरा
– बिंदाल नदी के उफान से बिंदाल मलिन बस्तियों को खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *