भू-कानून व देवस्थानम बोर्ड एक्ट निरस्त करेंगे: गोदियाल

देहरादून, प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर भू-कानून और देवस्थानम बोर्ड से संबंधित एक्ट निरस्त कर दिए जाएंगे. बीजेपी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार ने संबंधित वर्गों और जनता की आवश्यकता को जाने बगैर ये नियम-कानून थोपे हैं.

देवस्थानम बोर्ड का कानून बनाते वक्त पंडा-पुरोहित वर्ग से मशविरा नहीं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष संभालने के बाद बुधवार को अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में गणेश गोदियाल ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड का कानून बनाते वक्त पंडा-पुरोहित वर्ग से मशविरा नहीं किया गया।बदरीनाथ व केदारनाथ धाम की देश के अन्य बड़े मंदिरों से तुलना नहीं की जा सकती. ये मंदिर आदि शंकराचार्य की परंपरा से चलते हैं. सरकार ने आस्था और परंपराओं से छेड़छाड़ की है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नजर पवित्र धामों के पैसे पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *