हुक्काबार में बिना लाइसेंस के परोसी जा रही थी शराब

2 अरेस्ट, 30 युवाओं से 20 हजार जुर्माना वसूला

देहरादून, नेहरूकॉलोनी पुलिस ने बायपास पर स्थित एक हुक्काबार पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा बार में बैठे अन्य 30 लड़के /लड़कियों के पुलिस एक्ट में चालान कर इनसे 10000 का जुर्माना भी वसूला है. पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में हुक्का बार में बिना लाइसेंस के शराब पिलाने व नाबालिग लड़के लड़कियों को हुक्काबार में बैठाने के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में ये कार्रवाई की गई. एसपी सिटी के निर्देशानुसार सीओ नेहरू कॉलोनी एवं प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी के द्वारा थाना स्तर पर गठित टीम ने दिनांक 28/07/21 को रात में मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्त गण को एक हुक्का बार चौकी बाईपास क्षेत्र से बिना अनुमति के ग्राहकों को शराब पिलाते हुए पकड़ा. जहां कोविड-19 के नियमों का भी उल्लंघन किया जा रहा था। अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर धारा 60/68 एक्साइज एक्ट 188 आई.पी.सी 51 एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसके अलावा हुक्का बार में बैठे अन्य 30 लड़के/लड़कियों का पुलिस एक्ट में चालान कर 10000 जुर्माना किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम में एसआई राजेश सिंह चौकी बाईपास, कांस्टेबल सागर राय, कांस्टेबल पंकज कुमार, कांस्टेबल चंद्रमोहन, महिला कॉन्स्टेबल सुभाषिनी व महिला कांस्टेबल रामेश्वरी शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *