थैंक गॉड..अब तक उत्तराखंड के 76 छात्र और नागरिक सकुशल लौट चुके हैं वतन

देहरादून, यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का आज आठवां दिन है. लगातार युद्ध जारी है. लेकिन, इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी का क्रम जारी है. अब तक यूक्रेन से 76 छात्र व नागरिक वापस उत्तराखंड लौट चुके हैं. सरकार के अनुसार इन 76 लोगों व छात्रों में से 72 दिल्ली एयरपोर्ट व 4 मुंबई एयरपोर्ट पर रिसीव हुए हैं. इधर, शासन से लेकर जिला स्तर व ब्लॉक लेवल पर लगातार यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडवासियों की सकुशल वापसी के प्रयास जारी हैं. शासन से अधिकारियों को यूक्रेन में फंसे लोगों के परिजनाें से संपर्क कर डाटा एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *