इस नन्ही बच्ची ने रूस और यूक्रेन के युद्ध पर क्या किया, आप भी देखिए

देहरादून, जहां रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है, वहीँ, DPS-रानीपुर-हरिद्वार की 7वीं में पढ़ने वाली रिशिमा इन्दु ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बेहद भावुक कर देने वाला संवेदनशील खत लिख के यूक्रेन में निर्दोष लोगों का रक्त बहाने से रुकने और जंग को तत्काल रोकने की मांग की है। नन्ही बच्ची ने अपने लिखे पत्र में कहा कि जंग जीत भी लेंगे तो रूस के हाथ खंडहर हो चुका राज्य, लाशों के ढेर ही मिलेंगे। रिशिमा जज की बेटी है।

रिशिमा ने खत में पुतिन को लिखा है कि भारत हमेशा ही रूस का मित्र रहा है। इसलिए वह उसकी भावनाओं को समझेंगे, इसकी उम्मीद है। रूस के अचानक हमले के कारण यूक्रेन के लोग बंकरों में छिप के भूखे-प्यासे रहने को मजबूर हैं। वहां के लोग जानते हैं कि मौत कभी भी उनके गले लग सकती है। पुतिन से इस बच्ची ने कहा कि वह एक पल के लिए सोच के देखें कि अगर ये सब उनके बच्चे-उनका परिवार और देश होता तो एक भी मौत एक पूरे भरे-पूरे परिवार को बुरी तरह छिन्न-भिन्न कर सकती है। रूसी सेना हजारों हँसते-खेलते परिवार को तबाह कर रही है। आप महान राष्ट्रपति हैं और जानते हैं कि रूस का ये कृत्य विश्व युद्ध-3 को जन्म दे सकता है। खुद आपके देश के लोग उक्रेन पर हमले और जंग का विरोध कर रहे हैं। आप उनके खिलाफ नहीं जा सकते हैं।

रिशिमा का कहना है कि यूक्रेन के लोग आपको कभी माफ नहीं करेंगे। आप अगर यूक्रेन कब्जा भी लेंगे तो सिवाय शवों, बमों, तबाह शहर और इमारतों के कुछ नहीं मिलेगा। दुनिया के सबसे बड़े देश होने के बावजूद दूसरे देश को कब्जाने की कोशिश से वह दुनिया की नजरों में नीचे गिर जाएंगे। विजय से अधिक अहम सदा शांति रहती है। पूरी दुनिया जंग के खिलाफ है। दुनिया भर में लोग केवल शांति चाहते हैं, आप भी शांति के मार्ग पर चलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *