लालच देकर महिला और पुरुष ने की 5 करोड़ की धोखाधड़ी, मुम्बई निवासी दोनों गिरफ्तार

देहरादून,कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून ने कंपनी में पैसा निवेश करने के नाम पर लोगो से 50000000 रुपए (पांच करोड रूपये) की धोखाधड़ी करने से संबंधित एक महिला एक पुरुष अभियुक्त गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार वादी प्रवीण सिंह गुसाईं पुत्र श्री सूरत सिंह निवासी 225 विशाल कॉलोनी बंजारावाला थाना पटेल नगर देहरादून ने दिनांक 02/09/2021 को थाना विकासनगर पर लिखित तहरीर दी थी। कहा था कि अभियुक्त गणों द्वारा शिकायतकर्ता व अन्य व्यक्तियों को अपनी कंपनियों में पैसा निवेश करने पर अधिक ब्याज सहित पैसा वापस करने का लालच दिया था। वे  बहलाना व फुसलाना करते थे। इसके अलावा दो – तीन माह तक व्यक्तियों को लाभ देते थे। लेकिन इसी बीच उन्होंने पैसा देना बंद कर दिया।  करीब 5 करोड रुपए लेकर भाग गए। शिकायत के बाद मुकदमा अपराध संख्या- 392/21 धारा 420 406 120 बी आईपीसी बनाम शाशा शुभम गुप्ता आदि पंजीकृत कराया गया।

अभियोग की विवेचना निरीक्षक महेश्वर प्रसाद पूर्वाल एसटीएफ देहरादून द्वारा संपादित की जा रही है, अभियोग में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ टीम द्वारा सर्विलांस की मदद ली गई एवं मुखबीर मामूर किये गए अभियोग से संबंधित अभियुक्त गणों की लोकेशन तेलंगाना में होने की सूचना पर उच्च अधिकारी गणों से अनुमति प्राप्त कर पुलिस टीम तत्काल हैदराबाद तेलंगाना रवाना हुई।

अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त कैलाश खत्री एवं शताक्षी शुभम को दिनांक 01/03/2022 को पार्क ग्रीन होटल अमीरपेट से गिरफ्तार किया गया। अभियोग में धारा 467 468 471 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई अभियुक्त गणों का नामीपाली एसीसीएम कोर्ट हैदराबाद से ट्रांजिस्ट रिमांड प्राप्त किया गया। इसके बाद अभियुक्त गणों को न्यायालय विकासनगर देहरादून में पेश किया जा रहा है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

01- कैलाश खत्री पुत्र प्रेम सिंह निवासी B4 ट्विंकल अपार्टमेंट लोखंडवाला वेस्ट थाना ओशिवारा मुंबई आजाद नगर

02- शताक्षी शुभम पुत्री अमरीश कुमार निवासी उपरोक्त

*पुलिस टीम*

निरीक्षक महेश्वर प्रसाद पूर्वाल एसटीएफ देहरादून
महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा एसटीएफ देहरादून
हेड कांस्टेबल प्रोन्नत योगेंद्र सिंह सीसीपीएस देहरादून
कांस्टेबल दीपक कुमार थाना विकासनगर
कांस्टेबल रईस थाना विकासनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *