आज से 50 लाख लोगों के कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर पंजीकरण शुरू, आप भी कराएं अपना रजिस्ट्रेशन

देहरादून, प्रदेश सरकार 18 से 45 आयु वर्ग के व्यक्तियों के कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण की तैयारी में जुट गई है। आज बुधवार  से इसका रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया। प्रदेश सरकार ने इसके लिए पहले चरण में 25 लाख कोविशील्ड और 2.5 लाख कोवैक्सीन लेने का निर्णय लिया है। बाकायदा, इसके लिए अग्रिम भुगतान की व्यवस्था भी की गई है। खास बात ये है कि सभी को यह वैक्सीन मुफ्त लगाया जाना है।

केंद्र ने दी है अनुमति
केंद्र सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को टीका लगाने की अनुमति दी है। उत्तराखंड सरकार ने सभी को मुफ्त टीका लगाने का निर्णय लिया है। सरकार इसके लिए 450 करोड़ खर्च करने को तैयार है। अब स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर तैयारियों में जुट गया है। बुधवार से टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के हर ब्लाक में न्यूनतम 10 केंद्र बनाने का निर्णय लिया है, जहां ये टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण के लिए विभाग ने सरकारी व निजी क्षेत्रों के अस्पतालों का चिह्नीकरण भी कर लिया है। टीके की आपूर्ति के लिए सचिव उद्योग सचिन कुर्वे और महानिदेशक स्वास्थ्य तृप्ति बहुगुणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *