कोरोना महामारी में अब पुलिस भी आपके साथ, करेगी हर पल मदद  

पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम गठित, एसपी सिटी मॉडल अधिकारी बने

देहरादून, कोरोना संकट में दून पुलिस भी हर प्रकार से सहयोग को तैयार है। पुलिस लाइन में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम में आ रही शिकायतों को पूरी तरीके से निस्तारित किया जा रहा है। साथ ही थाने-चौकियों के स्तर पर जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की जा रही है।

एसएसपी के निर्देश

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र को नोडल अधिकारी अफसर नियुक्त किया गया है।जबकि लोगोंको मदद को पुलिस लाइन में सहायता व उचित परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 0135-2722100 जारी किया गया है। कंट्रोल रूम में अब तक कुल 517 कॉल प्राप्त हुई हैं। इसी क्रम में आमजन की सुविधा के लिए dehraduntrafficpolice.uk.gov.in/covid19 विकसित किया गया है। उक्त पोर्टल में जनपद के थानों में बनाए गए हेल्प डेस्क-मोबाइल नंबर एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हैं। नोडल अधिकारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन में जनपद पुलिस ने शारीरिक दूरी नियम का उल्लंघन करने पर 16048 और मास्क न पहनने वाले 26364 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *