अरविंद केजरीवाल आज दून में उठाएंगे बिजली का मुद्दा

-उत्तराखंड में बिलजी के मुद्दे को दे सकते हैं हवा

देहरादून, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दून में होंगे। माना जा रहा है कि वे उत्तराखंड में बिजली के मुद्दे को हवा दे सकते हैं। इससे ठीक पहले उन्होंने उत्तराखंड में बिजली की दरों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड खुद बिजली बनाता है, दूसरे राज्यों को बेचता भी है, फिर उत्तराखंड के लोगों को इतनी महंगी बिजली क्यों? वहीं उन्होंने अपने ट््वीट में कहा कि दिल्ली को दूसरे राज्यों से बिजली खरीदनी पड़ती है, फिर भी दिल्ली में बिजली मुफ्त है। क्या उत्तराखंड वासियों को मुफ्त बिजली नहीं मिलनी चाहिए?

उनके ट््वीट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रविवार को देहरादून पहुंचकर केजरीवाल दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सत्ता आने पर मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर सकते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह केजरीवाल का पहला दौरा होगा और अपने दौरे के दौरान वे राज्य की सियासत में चुनो से पहले मुद्दों को गर्म कर हवा दे सकते हैं। दरअसल, उत्तराखंड में अगले साल चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में राजनीतिक जमीन तलाश रही है। पार्टी पंजाब के साथ साथ उत्तराखंड को भी गंभीरता से ले रही है और अपनी सक्रियता बढ़ा रही है। आप से उत्तराखंड प्रभारी व विधायक दिनेश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड के लोग बहुत दिन से मुख्यमंत्री केजरीवाल का इंतजार कर रहे हैं। आप उत्तराखंड में पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

कोठियाल की गिरफ्तारी पर सिसोदिया ने उठाए सवाल

एक अन्य ट््वीट में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल को भाजपा की सरकार ने उत्तराखंड में गिरफ्तार कर लिया है। ये बहुत ही शर्म की बात है। सिसोदिया ने कहा कि उनका गुनाह यह है कि उन्होंने उत्तराखंड की जनता के लिए 24 घंटे मुफ्त बिजली मांगी है। उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल जैसे सच्चे देशभक्त को गिरफ्तार करने वाली भाजपा सरकार को उत्तराखंड की जनता जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *