देहरादून। कुछ दिन पहले मसूरी से आगे जिस पिकनिक स्पॉट्स केंपटी फॉल की वीडियो अपने खूब वायरल होते हुए देखी होगी। आज उसी स्पॉट का एक नया रूप भी आपके सामने हैं। दरअसल, कल तक शांत रहने वाला कैंप्टीफाल का रविवार को अचानक स्वरूप बदला दिखा। बारिश होने के कारण यहां बाद जैसे हालात नजर आए। यहां दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। सब ऊपर वाले का शुक्रिया कर रहे हैं कि दूर दूर से पहुंचे पर्यटकों के नहाते समय अचानक ऐसे हालात नजर आते तो क्या हाल हो जाता। साफ है आजकल किसी भी पर्यटक स्थल पर घूमने जा रहे हो तो जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।