आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली के मुद्दे को लेकर किया cm आवास कूच
देहरादून, कल आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दून पहुंच रहे हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद टि्वट कर दी है. इधर, शनिवार को आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली सस्ती करने के मुद्दे को लेकर दून में सीएम आवास का कूच किया. सुबह भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए पुलिस ने कैंट में रोकने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की नोंक-झोंक भी हुई. बाद में पुलिस ने आप पार्टी के वरिष्ठ नेता व कर्नल अजय कोठियाल सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया. इधर, कार्यकर्ताओं में दिल्ली के सीएम के दून पहुंचने को लेकर खासा उत्साह है. बताया जा रहा है कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल दिल्ली में फ्री बिजली जैसे मुद्दे को भुनाने के लिए दून पहुंच रहे हैं. अगले वर्ष 2022 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं.