..तो अभी lockdwon की अवधि और बढ़ेगी, गत दिनों स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दिए थे सुझाव

—लगातार रिकॉर्ड बना रहा कोरोना दून से लेकर पूरे प्रदेश में

देहरादून, उत्तराखंड मेंं कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार बढ़ रही है। इसको लेकर चिकित्सा जगत के  विशेषज्ञ भी बेहद चिंतित हैं। उनका मानना है कि यदि समय रहते संक्रमण की रोकथाम के लिए ठोस कदम न उठाए तो आगे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

दरअसल, कुछ दिनों पहले सीएम के साथ चिकित्सा जगत से जुड़े विशेषज्ञों की बैठक हुई। सीएम ने सभी मेडिकल साइंस से लोगों से corona से निपटने के सुझाव मांगे। बदले में विशेषज्ञों ने सुझाव दिए कि corona की चैन ब्रेक करनी हो तो लगातार 10 दिनों का कर्फ्यू लगाया जा सकता है। हालांकि, सरकार इस पक्ष में नजर नहीं आ रही है। जिससे राज्य की आर्थिकी गड़बड़ाए, लोगों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो।मुख्यमंत्री ने बैठक में विशेषज्ञों के साथ न सिर्फ मंथन किया, बल्कि आगे के लिए सपोर्ट भी मांगा। इस दौरान हिमालयन, श्री महंत इंद्रेश सहित कई हॉस्पिटल के मैनेजमेंट के लोग शामिल रहे।

10 का कर्फ्यू ही एक मात्र चारा

दून का उदाहरण देते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि यहां राज्य के विभिन्न हिस्सों के अलावा हिमाचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी पेशेंट आ रहा हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि दून में लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में आपात स्थिति  को देखते हुए संपूर्ण चिकित्सा जगत सरकार के साथ है। लेकिन  को मेडिकल जगत से जुड़े हुए लोगों ने सुझाव दिए कि आवश्यक सेवाओं और इंडस्ट्री को छोडक़र राज्य में 10 दिन का कोरोना कफ्र्यू लगाया जाना ही एक मात्र साधन है।  इस पहल से स्थिति पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *