-दून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लगातार हो रही फ्लाइटें कैंसिल, शुक्रवार को 7 हवाई सेवाएं रहीं रद
देहरादून, कोरोना संक्रमण का असर अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट मार भी दिखाई दे रहा है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सात फ्लाइटें नहीं पहुंची। जिससे एयरपोर्ट से इन फ्लाइटों को रद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इससे एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को अन्य परिवहन सेवाओं का रुख करना पड़ा। जबकि फ्लाइटें नहीं आने का कारण corona की डर रही है।
कोरोना और बारिश वजह
शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में स्पाइसजेट की सुबह 11.10 पर बंगलुरू, 12.20 पर मुंबई, 12.50 अहमदाबाद और शाम 7.20 दिल्ली और एयर इंडिया की सुबह 7.20 पर दिल्ली व इंडिगो की सुबह 10 बजे मुंबई व शाम 4 बजे अहमदाबाद की फ्लाइटें पहुंचती हैं। यह सभी फ्लाइटें जौलीग्रांट आने के 20 मिनट बाद यहां से अपने गंतव्य स्थान के लिए उड़ान भरती हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के असिस्टेंट मैनेजर प्रवीण मलिक के मुताबिक यात्री कम मिलने व बारिश के कारण स्पाइसजेट की चार और एयर इंडिया की एक और इंडिगो की दो फ्लाइट रद हुई हैं।
