पूर्व सीएम ने रविवार को सीएम तीरथ सिंह रावत से की मुलाकात, अपने पुराने अनुभव शेयर किए

देहरादून, कोरोना संक्रमण बेकाबू होते जा रहा है. ऐसे में हर किसी के समझ में नहीं आ रहा है. खास बात ये है कि ये महामारी, गत वर्ष के तुलना में बिल्कुल जुदा दिख रही है. हर कोई कोरोना को हराने के लिए प्रयासरत है. इसको देखते हुए राजनीतिक दल व उनके नेता भी सामने आ रहे हैं. संडे को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की. पूर्व सीएम ने गत वर्ष 2020 में कोरोना कंट्रोल किए जाने पर उनके सामने सुझाव रखे. बताया जा रहा है पूर्व सीएम ने बदले में अपने एक करोड़ की विधायक निधि सीएम राहत कोष में देने का फैसला लिया है. खास बात ये है पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने शासनकाल में कोरोना से निपटने के प्रयास किए. काफी हद तक काबू भी पाया जा सका. एक बार तो वे खुद कोरोना संक्रमित हुए थे. उसके बाद उनका दिल्ली में ट्रीटमेंट हुआ था.