ये कैसा नजारा, न कोरोना का डर और न खौफ, यहां तो बस पानी में फन चाहिए

देहरादून, गजब है, अभी कोरोना की सेकेंड वेव की लोगों में ठीक ढंग से दहशत गई भी नहीं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे हैं कि वह मानने को तैयार नहीं। ऐसा ही नजारा दिखा देहरादून – मसूरी से आगे प्रमुख पर्यटक स्थल केंपटी फॉल का। जहां देश भर से आए पर्यटक इस कदर पानी में अठखेलियां खेलते हुए नजर आए कि मानो उन्होंने कभी कोरोना देखा या सुना ही नहीं। लेकिन, इससे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस पर्यटक स्थल पर इतनी बड़ी भारी मात्रा में पर्यटकों को किसने जाने की अनुमति दी।  सवाल पुलिस, शासन- प्रशासन पर भी उठ रहे हैं। काश, ऐसा ही नजारा दूसरे पर्यटक स्थलों पर दिखा तो यकीन मानिए कि कोरोना के तीसरी संभावित, लहर की जो लोग बात कर रहे हैं। उनके पूर्वानुमान को किसी भी कीमत पर टाला नहीं जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *