
–अपने संसाधनों के बदौलत कोरोना को मात देने पर जुटे हुए हैं समाजसेवी
देहरादून, कोराेना को मात देने को लेकर तमाम सरकारी व गैर सरकारी संगठन के प्रयास जारी हैं. गढ़वाल से लेकर कुमांऊ तक सेनेटाइजेशन पर जोर दिया जा रहा है. शनिवार को इसी क्रम में नैनीताल जिले के भुजियाघाट के व्यापारियों द्वारा संयुक्त रूप से सैनिटाइज अभियान चलाया गया. कुमाऊं को पहुंचने वाली हर गाड़ियों कारों, बसों, मोटरसाइकिल, ट्रक, डंपर को सेनीटाइज किया गया. क्योंकि यह गाड़ियां शहर से पहाड़ की तरफ आ रही है. कोरोनावायरस ना फैले, इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान समाजसेवी हेमंत गोनिया, मोहम्मद वसीम, दिनेश सिंह, नितेश बिष्ट, अमर सिंह जीना, राजेंद्र सिंह बिष्ट, दीपू जीना, शुभम जीना, ओम प्रकाश आदि थे. बताया गया है कि रोजाना इसी तरह अभियान चलाया जा रहा है. अपने संसाधनों के तहत चलाए जा रहे अभियान से शनिवार को 204 छोटी, बड़ी गाड़ियों को सैनिटाइज किया गया.
