माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में हुआ गुरु पूर्णिमा का आयोजन

 

देहरादून, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव गढ़ी कैंट देहरादून में श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया जा रहा है। आज प्रातः विशेष पूजा अर्चना के बाद परम गुरु हनुमान जी महाराज का 23 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ यज्ञ और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ।

आध्यात्मिक गुरु आचार्य विपिन जोशी ने बताया भक्तों को प्रसाद में फलदार वृक्ष और मास्क वितरित किए गए दिन में12 बजे प्रसिद्ध पर्वतारोही जुड़वा पर्वतारोही जुड़वा बहनों ताशी और नुंशी को आचार्य जोशी उनके आवास में जाकर सम्मानित करेंगे।
डिवाइन सर्किट विलेज भगवानपुर में किसानों के खेतों में फलदार वृक्षों का रोपण के साथ-साथ फलदार वृक्षों का वितरण भी किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में रामसेवक शर्मा, गोदावरी थापली पंडित रितेश जोशी, पंडित कमल जोशी, पंडित जनार्दन नौटियाल, पंडितभरत जोशी ,संतोष ढोंढियाल, वीरेन्द्र जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *