कल से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए दून से फ्लाइट होगी शुरू

कोरोना के कारण दूसरे शहरों को दून एयरपोर्ट से जोड़ने के प्रयास जारी

-cm ने हाल में एयरपोर्ट के चेयरमैन से इस बारे में खुद की थीं बात

देहरादून, कोरोना काल के बीच एक बार फिर से देहरादून से हैदराबाद और बेंगलुरु शहरों के लिए हवाई जहाज सेवा शुरू हो रही है। बुधवार से यह दोनों शहर देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट से जुड़ेंगे। दरअसल, पिछले दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नहीं है एयर इंडिया के चेयरमैन से बातचीत की थी जिस की आवाज में एयर इंडिया ने इन दूसरों को देहरादून से जोड़ने पर मंजूरी दी थी।

नहीं आ रहे हैं पैसेंजर्स

Corona के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर भी खासा असर पड़ा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गत वर्ष चार धाम यात्रा वोट टूरिस्ट सीजन में अब तक 12.30 लाख से अधिक पैसेंजर की आवाजाही देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर हो चुकी थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार यह संख्या करीब 15 लाख तक पहुंच जाएगी लेकिन मार्च में जैसे ही कोरूणा ने दस्तक दी और उत्तराखंड को भी संपूर्ण लॉकडाउन किया गया जिसके बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर खासा असर पड़ा नतीजा यह रहा कि एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट की आवाजाही रोक दी गई आना की 25 मई से डोमेस्टिक फ्लाइट की मंजूरी दी गई थी लेकिन इसके बावजूद दून एयरपोर्ट पर उम्मीद के मुताबिक पैसेंजर नहीं मिल पा रहे हैं एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में धीरे-धीरे तमाम शहरों से आने वाली फ्लाइट्स को जाने वाली सर्विसेज से यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *