आपके बच्चे को एडमिशन चाहिए तो हो जाएं तैयार, 28 february से करें ऑनलाइन आवेदन

Dehradun, केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बारे में केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसके बाद कक्षा एक के साथ दूसरी कक्षाओं में भी सीटें खाली रहने पर आवेदन किया जा सकता है।

कक्षा एक में नामांकन की प्रक्रिया में संगठन ने महत्वपूर्ण बदलाव किया है। कक्षा एक में नामांकन के लिए आयु सीमा पहले 5 साल निर्धारित थी। लेकिन अब इसमें एक साल का विस्तार दिया गया है। अब कक्षा एक में छह साल की उम्र में दाखिला लिया जा सकेगा।

 

::ये हैं इस बार के नियम::
-कक्षा एक में नामांकन को पंजीकरण 28 फरवरी से आनलाइन प्रांरभ हो रहा है।
– पंजीकरण केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट पर होंगे।
-इस बार मोबाइल एप से भी आनलाइन पंजीकरण की सुविधा रहेगी।
– कक्षा एक में नामांकन की पहली मेरिट लिस्ट 25 मार्च को जारी होगी।
– इसके बाद दूसरी और तीसरी लिस्ट क्रमश: 1 अप्रैल और 8 अप्रैल को होगी जारी

 

::यह है शेड्यूल::
-कक्षा एक आनलाइन रजिस्ट्रेशन -28 फरवरी से 21 मार्च तक
-पहली से तीसरी चयन सूची – 25 मार्च से आठ अप्रैल के बीच
-कक्षा दो के लिए रजिस्ट्रेशन – आठ से 16 अप्रैल तक
-कक्षा 2 से आगे की कक्षाओं के लिए सूची जारी- 21 से 28 अप्रैल
-कक्षा 9 तक प्रवेश की अंतिम तिथि -30 जून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *