दून में मोबाइल चोर गिरोह एक्टिव, राह चलते मार रहे झपट्टा, 2 गिरफ्तार

-चंद घंटों में पुलिस ने किया पर्दाफाश, नशे के शौक को पूरा करने के लिए घटना को देते थे अंजाम

देहरादून, कोतवाली कैंट इलाके में मोबाइल झपटा मार एक्टिवा सहित गिरफ्तार, लूट के 4 मोबाइल बरामद किए जाने के साथ घटना का चन्द घंटो में पुलिस को मामले का पर्दाफाश करने में सफलता भी मिली है।

24 नवंबर को शिकायतकर्ता दीक्षा पुत्री कृष्ण कुमार निवासी नींबू वाला थाना कैंट, देहरादून द्वारा चौकी बिन्दाल पर आकर शिकायत दर्ज कराई कि दोपहर में वह अपने निजी काम से चकराता रोड पर आई थी, एक अज्ञात व्यक्ति स्कूटी लेकर उनके पास आया, पता पूछने के बहाने मौका देख उनके हाथ से मोबाइल छीन कर स्कूटी सहित गलियों में फरार हो गया। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर अविलंब अभियोग पंजीकृत करते हुए सूचना उच्चाधिकारीगण को दी गई। मोबाईल लूट की घटना का यथाशीघ्र अनावरण करने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल निर्देश निर्गत किए गए। पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मसूरी महोदय के प्रवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक कैंट द्वारा मोबाईल झपटामार की गिरफ्तारी हेतु चौकी पुलिस को तत्काल निर्देश दिए गए पुलिस टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से आस पास के सीसीटीवी कैमरो व पीडिता द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर तलाश करते हुए महज 3 घंटे के अंदर ही लूटे गये स्मार्ट फोन के साथ अभियुक्त साजन अदलखा को चकराता रोड से दबोच लिया। इस दौरान पुलिस ने राह चलते अन्य महिलाओं से छीने 4 मोबाईल स्कूटी से बरामद किए।

*नाम व पता अभियुक्त*

साजन अदलक्खा पुत्र जगमोहन निवासी 171 पटेल नगर सहारनपुर रोड, देहरादून, उम्र 28 वर्ष।

*पूछताछ का विवरण :-*

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि गलत संगत में पड़ने व खर्चे अधिक होने के कारण परिजनों द्वारा घर से बेदखल कर दिया है। अपने नशे की पूर्ति के लिए मोबाइल पर बात करती महिला के निकट जाकर अचानक से उनका मोबाइल छीन कर स्कूटी से गलियों में फरार हो जाता है, फिर मोबाइल को राह चलते लोगो को औने पौने दाम पर बेच कर अपने खर्चे पूरा करता है। अभियुक्त द्वारा सभी मोबाइल चकराता रोड एवम आस पास के इलाके से छीने है, जिनके संदर्भ में जानकारी की जा रही है।

*बरामद माल का विवरण*

01- एक एंड्राइड मोबाइल फोन पोको कंपनी कीमत करीब 20 हजार रूपए। (घटना से सम्बन्धित)

2- एक एंड्राइड मोबाइल फोन रेड़मी कंपनी कीमत करीब 15 हजार रुपए

3-एक एंड्राइड मोबाइल फोन vivo कीमत करीब 15 हजार रूपए

5-एक एंड्राइड मोबाइल ब्लैक बेरी कंपनी कीमत करीब 7 हजार रुपए

6-घटना में प्रयुक्त एक्टिवा संख्या UK 07DA 2089।

7- मोबाइल बेचकर कमाए 1300 रूपये।

*पुलिस टीम*

1-उ0 नि0 पिंकी पंवार, चौकी बिन्दाल

2-का0 विकास

3-का0कवि शर्मा

4-का 0 महेंद्र सिंह

5-Hg आशीष कुमार

कोतवाली कैंट जनपद देहरादून!

—–

यहां भी मोबाइल चोर आरोपी को दो घंटे में दबोचा

इसी प्रकार की दूसरी घटना दून के ही सेलाकुई इलाके की है। थाना सेलाकुई पुलिस ने मोबाईल लूट की घटना के 2 घण्टे के भीतर आरोपी को दबोचा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 नवंबर को समय करीब शाम 8 बजे अंजू पुत्री मांगेराम निवासी ग्राम हुलासगढ, थाना तलहेडी बुजुर्ग, जिला सहारनपुर हाल निवासी किरायेदार शंकरपुर थाना सहसपुर देहरादून ने थाना सेलाकुई में पहुंचकर तहरीर दी की वो और उनकी भाभी कंपनी सेलाकुई में काम करते हैं। शाम सात बजे कंपनी से छुट्टी होने के बाद हम दोनों पैदल- पैदल स्वारना नदी से शंकरपुर की ओर जा रहे थे कि एक लड़के ने पीछे से आकर बीच नदी में मेरे हाथ से वीवो कंम्पनी का एण्ड्रूड फोन छीन लिया और वहां से भाग गया। वादिनी की तहरीर पर थाना सेलाकुई पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्द अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी सूचना उच्चाधिकारीगण को दी गयी। उपरोक्त मोबाईल लूट की घटना का यथाशीघ्र अनावरण करने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय* द्वारा आवश्यक निर्देश प्राप्त हुए। जिसमे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर महोदय* के दिशानिर्देशन मे थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए घटना सूचना पर तत्काल चीता कर्मचारी गण एवं सुरागरस्सी पतारसी मे नियुक्त कर्मचारी गणों को मोबाइल फोन की लोकेशन निकालते हुए तथा पीडिता द्वारा बताये गये हुलिये के व्यक्ति की तलाश की गयी,तथा घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरौं की मदद लेते हुए से महज 2 घंटे के अंदर ही वादिनी के लूटे गये वीवो कंम्पनी के एण्ड्रयूड फोन के साथ अभियुक्त अमित कुमार को सेलाकुई बाजार से गिरफ्तार कर मोबाईल लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*नाम व पता अभियुक्त*

अमित कुमार पुत्र देवदत्त गंगवार निवासी पुरनिया राम गुलाम थाना बिसलपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल- पीठवाली गली जमनपुर सेलाकुई देहरादून, उम्र 27 वर्ष।

*बरामद माल*

1- एक एंड्राइड मोबाईल फोन वीवो कंम्पनी, कीमत 20,000/- रुपये।

*पुलिस टीम*

1- उप निरीक्षक अनित कुमार

2- आरक्षी दीपक चौहान

3- आरक्षी ब्रजपाल सिंह, थाना सेलाकुई जनपद देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *