पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज बोले, तीलू रौतेली के घर पर बनेगा म्यूज़ियम
देहरादून, देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की यादों को संजोए रखने के लिए सरकार जुटी हुई है। पौड़ी जिले में जनरल रावत के पैतृक गांव सैंणा में सैनिक कल्याण और टूरिज्म डिपार्टमेंट मिलकर स्मारक का निर्माण कराएंग. जिसे युवा पीढ़ी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकें।
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि CDS जनरल रावत ने पूर्व में अपने पैतृक गांव में बस जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। महाराज ने हाल में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के देहरादून आगमन पर उनसे हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने भी जनरल रावत की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह देश के लिए समर्पित थे।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि जनरल रावत को उत्तराखंड की लगातार चिंता रहती थी।
तीलू रौतेला के घर का अधिग्रहण
उन्होंने कहा वीरांगना तीलू रौतेली के पैतृक गांव गुराड में उनके घर को अधिग्रहीत किया जा रहा है। उनके घर को म्यूजियम में बदला जाएगा। साथ ही वहां स्मारक भी बनेगा।