देहरादून, विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में तैयारियां शुरू हो गयी हैं। टिकट को लेकर भी घमासान होने के संभावना है। ऐसे में विधायकों और मंत्रियों पर सबकी निगाहें टिकी हैं कि वे और उनके परिवार से कौन कौन चुनाव मैदान में होंगे। लेकिन, इसी क्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अबकी बार 60 पार का लक्ष्य हासिल करेगी। पूछे जाने पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चुनाव में उनकी पत्नी एवं पूर्व मंत्री अमृता रावत चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने अपने बेटे के बारे में कहा कि यदि उनके बेटे की राजनीति में आने की इच्छा होगी तो वे आएंगे।