Dehradun, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के बुद्धवार को प्रस्तावित बदरीनाथ धाम दर्शन कार्यक्रम को लेकर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति विगत सप्ताह से तैयारियाें में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड दौरे को देखते हुए राष्ट्रपति बद्रीनाथ जा सकती है.

तैयारियां पूरी की गई
मंदिर समिति के निकट फोटो गैलरी भवन को जिला प्रशासन के सहयोग से बदरीनाथ भ्रमण तक अस्थायी राष्टपति भवन कैंप कार्यालय में तब्दील कर दिया गया है। संचार उपकरण वाई-फाई, कार्यालय कक्ष, बैठक, वैटिंग रूम, आगंतुक कक्ष, मिनी किचन कक्ष, आगमन- प्रस्थान तक की पूरी व्यवस्था कर दी गयी है।
BKTC चैयरमेन अचानक धाम पहुंचे
मंदिर के अंदर दर्शन – पूजा व्यवस्था का पहले ही कार्यक्रम जारी हुआ है। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है. मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय केदारनाथ धाम से अचानक पूर्वाह्न बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति के धाम पहुँचने की तैयारियों की समीक्षा की, ड्यूटी में तैनात अधिकारियों- कर्मचारियों को निर्दैश दिये। इस अवसर पर मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, CEO योगेन्द्र सिंह, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।