-केंद्रीय गृहमंत्री के CM ने एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
– कहा, जब VIP मू-वमेंट था, बड़ा सुरक्षा घेरा था, फिर कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात
Dehradun, रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना पर सब आश्चर्यचकित हैं. VVIP मूवमेंट होने के बावजूद कैसे इतनी बड़ी घटना आखिर कैसे होगा गई. इस डकैती पर अब CM भी सख्त हुए हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दून दौरे के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और एसएसपी देहरादून अजय सिंह को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तलब किया. घटना की पूरी डिटेल्स मांगी. CM ने घटना का तत्काल पर्दाफाश करने के निर्देश जारी किए हैं।

उत्तराखंड शान्तिःप्रिया प्रदेश
बताया जा रहा है CM ने कहा कि वारदात में जिन भी लोगों एवं गिरोह का हाथ है, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए. कहा, कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उत्तराखंड शान्तिःप्रिया स्टेट है और कानून व्यवस्था की स्थिति को यहां किसी भी दशा में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा.

मिला सुराग, तीन वाहन मिले पुलिस को
फिलहाल, घटना पर पुलिस की पड़ताल जारी है. पुलिस को एक कार और दो बाइक मिली है. ये वाहन बदमाशों ने गुरुग्राम से चोरी की थी और इनका इस घटना में यूज़ किया था. डकैती के बाद इन्होने सहसपुर में इनको छोड़ दिया. पकड़ में न आए, चेचिस नंबर घिसा था.