♦️ *अब एएनटीएफ ने फिर किया 1 अंतरराज्यीय ड्रग–तस्कर को 2 किलो 479 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
♦️ *बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 लाख रुपए आंकी गई कीमत, गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में सुरंग ओखलकांडा क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुका
♦️ * STF का दावा, अवैध नशे का बड़ा अंतर्राज्यीय नेटवर्क क्रैक, पिछले काफी समय से ड्रग तस्कर था STF की रडार पर
Dehradun, उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं. इसी क्रम में STF ने नशे के कारोबार को देखते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. चंपावत के थाना देवीधुरा क्षेत्र के तहत 1 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2 किलो 479 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।
डिग्री कॉलेज तिरहा से दबोचा
बतायाजा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त ने *पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने ससुराल में ही भांग की खेती कर पौधों से निकालकर उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था. ANTF टीम ने आरोपी डिग्री कॉलेज तिराहा रोड देवीधुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.
ANTF ने की कार्रवाई
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया गया कि एएनटीएफ द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना देवीधुरा, जनपद चंपावत में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजाकृत कराया गया है. गिरफ्तार किया गया आरोपी राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू पुत्र किशन सिंह बोरा निवासी ग्राम सुरंग थाना खन्सयु जनपद नैनीताल उम्र 35 वर्ष का रहने वाला है.
*बरामद माल का विवरण-*
-*2 किलो 479 ग्राम अवैध चरस*
ANTF कुमाऊं यूनिट की कार्रवाई
-वर्ष 2023 में अब तक 27 किलो 412 ग्राम चरस बरामद, 6 आरोपी दबोचे
-7 किलो 915 ग्राम अफीम बरामद, 4 पकड़े
-1 किलो 391 ग्राम स्मैक बरामद, 5 अभियुक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई