केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

+++श्री-केदारधाम यात्रा 2023***

भारतीय सेना के बैंड के भक्तिमय स्वर लहरियों के बीच श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए।

• ढाई हजार तीर्थयात्री कपाट बंद होने के साक्षी बने।

• बर्फ की चादर औढ़े है संपूर्ण केदारनाथ धाम।

• कपाट बंद होने के अवसर पर केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया।

•श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ यात्रा के समापन पर बधाई दी।

• असम के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी रिनिकी भुयान शर्मा एवं परिजन कपाट बंद होने के अवसर पर मौजूद रहे।