रुद्रनाथ ट्रैक पर हादसा, बारिश में SDRF का साहसिक रेस्क्यू

*रुद्रनाथ ट्रैक पर हादसा, 150 मीटर गहरी खाई से SDRF ने ट्रैकर को सुरक्षित निकाला* 

चमोली, 27 सितंबर 2026। रुद्रनाथ ट्रैक पर सगर गांव से लगभग 4 किलोमीटर आगे एक ट्रैकर के पहाड़ी से नीचे गिरकर गहरी खाई में फंसने की सूचना DCR चमोली के माध्यम से SDRF पोस्ट गौचर को प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दुर्गम पहाड़ी भूभाग, खड़ी ढलान और कठिन परिस्थितियों के बीच SDRF जवानों ने पैदल आगे बढ़ते हुए घटनास्थल तक पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

SDRF टीम ने जिला पुलिस के साथ मिलकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर, अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई। SDRF जवानों ने आवश्यक रेस्क्यू तकनीकों का प्रयोग करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद घायल को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला और वैकल्पिक स्ट्रेचर के माध्यम से कठिन पहाड़ी मार्ग पार कर रोड हेड तक पहुंचाकर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

घायल की पहचान *अशोक पुत्र श्रीकांत, उम्र 36 वर्ष, निवासी मद्रास* के रूप में हुई। आवश्यक कार्रवाई हेतु घायल को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।