– देर रात की घटना, जोशीमठ से दो किमी दूर आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त
Dehradun, सोमवार देर रात कोतवाली जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि जोशीमठ से 2 किलोमीटर की दूरी पर एक आल्टो कार खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। मौके पर पहुंची sdrf टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया. जिसमें एक की मौत और 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने पर घटनास्थल पर एक ऑल्टो कार (UK11B2096) अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, उक्त कार में 5 लोग सवार थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के बीच 2 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया. जबकि, एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी. जिसके शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। इसके अतिरिक्त 2 लोग सामान्य घायल थे, जो स्वयं ही बाहर आ गए थे।
*घायलों का विवरण:-*
1. सोभन चौहान पुत्र
2. संदीप चौहान
3. सौरभ चौहान
4. किशोर चौहान
*मृतक का विवरण:-*
शरण सिंह चौहान
बताया गया है कि ये सभी ग्राम- सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी बताए गए हैं.