राजधानी में हर तरफ स्मार्ट सिटी के कैमरे, 147845 चालान, हो जाओ सावधान

– रेड लाइट, ओवर स्पीड, ANPR कैमरों से रखी जा रही हर तरफ नजर 

– भीड़ नियंत्रण, आपदा, बिजली-पानी जैसी समस्याओं में मददगार हो रहे कैमरे 

 

देहरादून, दून इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर(DICCC) शहर के तंत्रिका तंत्र की तरह कार्य कर रहा है। यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन और अन्य नागरिक सेवाएं जैसे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक शिकायतें, जल आपूर्ति आदि सभी का समन्वय आईसीसीसी द्वारा किया जा रहा है। नए बुनियादी ढांचे के निर्माण और पुराने बुनियादी ढांचे को और सुदृढ करने का कार्य दून इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि वर्तमान में स्मार्ट सिटी देहरादून भी टैक्नोलॉजी से लैस हो गयी है। यातायात से सम्बन्धित पल-पल की खबर न सिर्फ पुलिस तक पहुंच रही बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के घरों तक चालान पहुंच रहा है। ऐसे में अगर आप पुलिस की नजरों से बचकर नियमों को तोडने की ताक में रहतें हैं तो अब आपको सावधान रहना होगा क्योंकि चौक-चौराहों पर लगे कैमरों की नजर पल-पल आपको देख रही है।

(डीआईसीसीसी) परियोजना के माध्यम से पुलिस टीम द्वारा तीन प्रकार के चालान किये जा रहे हैं-

1-रेड लाइट वाईलेशन डिटेक्शन सिस्टम चालान (रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन सिस्टम) के अंतर्गत अभी तक कुल 67731 चालान किए गए और 67731000 राशि का चालान काटा गया । रेड लाइट के नियम के उल्लंघन पर 1000 रू0 का चालान किया जाता है।

 

2-स्पीड वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम चालान (स्पीड वॉयलेशन डिटेक्शन) के अंतर्गत अभी तक कुल 77080 चालान किए गए और 154160000 राशि का चालान काटा गया है। तेज़ रफ़्तार से गाड़ी चलाने के नियम के उल्लंघन पर 2000 रू0 का चालान किया जाता है।

 

3-नो पार्किंग चालान ( नो पार्किंग चालान ) के अंतर्गत अभी तक कुल 3034 चालान किए गए और 1517000 राशि का चालान काटा गया है। जिसके उल्लंघन पर 500 रू0 का चालान किया जाता है।

इनसे ये मिल रही मदद 

दून इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के अतंर्गत आपदा प्रबंधन स्थितियों सहित शहर के यातायात को सुगम बनाने, बिजली, पानी सीवरेज एवं अन्य मूलभूत समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। जिसकी विशेषताएं निम्न हैं –

ये हैं विशेषताएं

•इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (डीआईसीसीसी)] वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन।

•इंटेलिजेंट यातायात प्रबंधन प्रणाली (आईटीएमएस)वाहन पारगमन प्रबंधन प्रणाली (वी-टीएमएस)

•सिटीजन-सेंट्रिक सर्विस-पीए सिस्टम और इमरजेंसी कॉल बॉक्स, एमरजैंसी हेल्प डेस्क ,एएल के साथ सिटी सर्विलांस,भौगोलिक सूचना प्रणाली, सिटी वाई-फाई,पर्यावरण सेंसर आदि।

टोल फ्री नंबर 

•किसी भी विभाग व अन्य विषय से सम्बन्धित शिकायत,सुझाव,रजिस्ट्रेशन हेतु टोल फ्री नम्बर 18001802525 में संपर्क किया जा सकता है।

…वर्ष 2020 से हुई चालान की शुरुआत

-आरएलवीडी-105, एसवीडी-4, नो पार्किंग -35 (पीटीजेड कैमरा)

–35 जंक्शन, 4 मिसेलिनियस लोकेशन

–आरएलवीडी, एसवीडी व पीटीजेड

-कैमरे स्मार्ट सिटी के हैं, चालान पुलिस टीम द्वारा किया जा था है.

-कैमरों का रखरखाव स्मार्ट सिटी द्वारा किया जा रहा है

संचालन स्मार्ट सिटी कर था है , पुलिस टीम कैमरों का प्रयोग कर रही है