वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Dehradun, दून जिले के कोटि इछाड़ी डैम के पास महिंद्रा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने एक व्यक्ति का शव बरामद.


अलसुबह की घटना
मिली जानकारी के अनुसार सुबह 2:45 पर आपदा कंट्रोल रूम दून से SDRF को सूचित किया गया कि कोटि इछाड़ी डैम के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. जिसमें रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है. घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर से SDRF रेस्क्यू टीम ASI सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई. SDRF रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक पिकअप वाहन (HP 63A 3010) अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग पर पलट गया था. जिसमें एक व्यक्ति सवार था और वाहन के नीचे दबा हुआ हैँ. उक्त वाहन नेरवा हिमाचल प्रदेश से सेब लेकर सहारनपुर मंडी जा रहा था.


हिमाचल निवासी मृतक
SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वाहन के नीचे से युवक के शव को बाहर निकाला व आवश्यक कार्यवाही लिए जिला पुलिस कोसौंपा. मृतक सुधीर पुत्र भगत सिंह, उम्र – 24 वर्ष, निवासी- ग्याहा, हिमाचल प्रदेश बताया गया हैँ.