खाक छानी, तब जाकर 17 KM दूर मिला युवक का शव, परिजनों को सौंपा

Dehradun, मंगालववार लो रायपुर के डीएस कॉलोनी नाले में मूसलाधार बारिश के बीच पानी के तेज बहाव में बहे व्यक्ति का शव रायपुर पुलिस व एसडीआरएफ ने करीब 17 KM दून दूधली से 4 किमी आगे नदी से किया बरामद. पुलिस और SDRF को शव बरामद करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

25 जुलाई की घटना 

दरअसल, बीती 25 जुलाई को रोहित गोयल उर्फ बंटी पुत्र सुंदर लाल गोयल उर्फ मनमोहन लाल निवासी डीएस कॉलोनी देहरादून उम्र 32 का दोपहर में करीब 15.30 बजे अपने घर डीएस कॉलोनी आते समय घर के पास नाले में बनी पुलिया को क्रॉस करते हुए पैर फिसल गया था. इस दौरान वह नाले में बह गया. घटना को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार 26 जुलाई को नाले में बह गए व्यक्ति को तलाशा, तो उसका शव दून से करीब 17 और दुधली से लगभग 4 किमी आगे स्थान झडोद के पास नदी में मिला. इस दौरान पुलिस ने मौके पर ही मृतक के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त की गई। शव को कब्जे पुलिस लेकर पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों को बुलाकर की शिनाख्त 

बहे व्यक्ति के 2 बच्चे हैं, वह प्रिंटिंग प्रेस मोहब्बेवाला में काम करता था। अपने बच्चों के साथ आईएसबीटी के पास किराए के मकान पर रहता है. उस दिन वह अपनी माता से मिलने डीएस कॉलोनी आ रहा था। इसी दौरान तेज पानी के बहाव में वह नाले में बह गया.