कई लोगों को अब दून अस्पताल में मिलेगा ये लाभ, अब तक थी रोक

देहरादून, कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमकनबके मामले कम पढ़ते ही अब दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में लोगों के लिए भी तमाम सेवाएं बहाल होने लगी है। इमरजेंसी आपरेशन के बाद अब अस्पताल में सामान्य आपरेशन भी शुरू हो गए हैं। इसके अलावा ओपीडी के माध्यम से सामान्य मरीजों को भर्ती करना भी शुरू कर दिया गया है।
दरअसल, दून अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के चलते डेढ़ माह पहले अस्पताल में सभी प्रकार प्रकार के आपरेशन बंद कर दिए गए थे। ओपीडी को भी सीमित कर दिया गया था। अब संक्रमण का फैलाव कम होने से अस्पताल में व्यवस्थाएं बहाल होने लगी हैैं। अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डा. एनएस खत्री के मुताबिक सर्जरी, हड्डी रोग, नेत्र रोग व ईएनटी विभाग में आपरेशन शुरू हो गए हैं। OPD में आने वाले जिन मरीजों को भर्ती की जरूरत पड़ रही है, उन्हें भी भर्ती करना शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा मरीजों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़ेगा। पूरी व्यवस्थाएं अस्पताल में की गई हैैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *