देहरादून, पोलिंग पार्टियों की रवानगी के साथ ही भले ही आरओ ने मतदान के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए हैं। लेकिन, सोमवार शाम सात बजे तक जहां मतदान का जो ग्राफ 62.24 प्रतिशत बताया गया था, उसमें अंतिम आंकड़ों में हल्की बढ़त देखने को मिली है। मंगलवार को जारी किए गए अंतिम आंकड़ों के मुताबिक जिले की 10 सीटों पर मतदान का ग्राफ 63.19 प्रतिशत हो गया है। जबकि, बताया गया है कि अभी दूर के इलाकों से पोलिंग पार्टियों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से इसकी तुलना की जाए तो मतदान में 0.34 प्रतिशत की मामूली गिरावट पाई गई। 10 सीटों पर मतदान के ग्राफ में मामूली अंतर पाया गया हो, लेकिन कुछ सीटों पर बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। विकासनगर सीट पर मतदान में बड़ा उछाल रहा। यहां मतदान का ग्राफ करीब 5% बढ़ा है। वहीं, चकराता सीट पर मतदान में करीब 4% की गिरावट आई है। पिछले चुनाव में सहसपुर सीट पर सर्वाधिक मतदान रिकार्ड किया गया था। वहीं, इस बार यहां मतदान में करीब 1% की गिरावट पाई गई। बाकी सीटों पर भी ऐसा ही उतार चढ़ाव दिख है।
वोटिंग में यह रहा अंतर (प्रतिशत में)
सीट–2022– 2017
चकराता– 67.65–71.99
विकासनगर–75.18–70.56
सहसपुर– 72.53– 73.15
धर्मपुर– 56.63– 57.28
रायपुर–60.74– 59.51
राजपुर रोड–57.10–57.85
देहरादून कैंट–56.37– 56.97
मसूरी–59.57–58.53
डोईवाला– 67.49– 67.93
ऋषिकेश– 62.21– 64.83