Dehradun, डोईवाला में टिकट को bjp में बबाल मच गया है। बीजेपी के घोषित प्रत्याक्षी को पैराशूट उम्मीदवार बताया जा रहा है। इसको लेकर कल शाम डोईवाला में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। आनन-फानन में हुई बैठक में दीप्ति रावत के प्रत्याक्षी बनाये जाने का विरोध किया गया। इसमें डोईवाला के स्थानीय उम्मीदवारी कर रहे लोग भी मौजूद रहे, जो पार्टी हाईकमान से टिकट की मांग कर रहे थे. सभी ने एक सुर में बाहरी व्यक्ति का विरोध किया और कहा कि अगर पार्टी ने जबरदस्ती पैराशूट प्रत्याशी थोपा तो सभी सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे. कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि पैराशूट उम्मीदवार के लिए कार्य नहीं करेंगे. इस बैठक में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के ओएसडी धीरेंद्र पंवार, पूर्व राज्य मंत्री करण वोहरा, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष राजकुमार, विनय कंडवाल, वरिष्ठ बीजेपी नेता रामेश्वर लोधी, बीजेपी के दावेदार सौरभ ठपड़ियाल, करण वोहरा, संजीव सैनी के अलावा अवतार सिंह, नितिन बर्त्वाल, रोहित छेत्री, सुरेश सैनी, चंद्रभान और रूपचंद समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे. ऐसे में माना जा रहा है कि कार्यकर्ता नाराज रहे तो पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।
You’ve mawde soke glod points there. I checkewd oon thee neet to findd oout ore about thee ssue aand founjd mot people will goo alpong wiith our viewws onn
thks website. xnxx