जसपुर में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के महासचिव का भव्य स्वागत

*जसपुर में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के महासचिव का भव्य स्वागत*

*जसपुर (ऊधम सिंह नगर)।* राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध के जसपुर नगर पालिका परिषद पहुंचने पर वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों ने पगड़ी और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष करण वाल्मीकि ने पगड़ी बांधकर राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया। इस दौरान देहरादून नगर निगम शाखा के उपाध्यक्ष विनोद कुमार और रोहित कुमार का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की जसपुर शाखा का गठन किया गया।