
देहरादून, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को हर्रावाला स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर व वन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान में नगर निगम देहरादून, वन विभाग, स्थानीय पार्षद और वेस्ट वॉरियर्स संस्था ने संयुक्त रूप से श्रमदान कर मंदिर परिसर से प्लास्टिक व अन्य कचरा एकत्र किया।एकत्रित प्लास्टिक कचरे को प्रबंधन के लिए वेस्ट वॉरियर्स के स्वच्छता केंद्र भेजा गया।

