
देहरादून।शुक्रवार देर रात तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक शुरू हो चुकी है। अब से कुछ ही देर बाद भाजपा के विधायक अपने नए नेता को चुनाव करेंगे। कौन होगा, क्या होगा और कैसा अगला नेता होगा। इस पर चंद मिनटों के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। लेकिन, दोपहर तक जो नाम आगे चल रहे थे, उसमें धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, पुष्कर धामी जैसे नाम शामिल थे। इस बीच दोपहर में जैसे ही ये विधायक प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर पहुंचे तो इन विधायकों की बॉडी लैंग्वेज बिल्कुल जुदा थी। हल्की मुस्कान के बीच उनकी बॉडी लैंग्वेज बता रही थी कि उनके नेता चुने जाने की संभावनाएं काफी कम हैं। इस सबके बीच माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दोबारा प्रदेश की कमान संभाली जा सकती है। हालांकि, यह तस्वीर कुछ देर बाद साफ हो जाएगी।