Dehradun, दून के देहराखास इलाके में डबल मर्डर। शादी के ट्राइंगल में पति पत्नी की हुई हत्या। हत्या करने वाले आरोपी से भी मृतक महिला ने की थी शादी। शादी के बाद से ही महिला और दोनों पतियों के बीच होता था झगड़ा। बीती रात भी तीनों के बीच हुआ था विवाद,मारपीट। घर में रखे तवे से आरोपी ने महिला और आरोपी व्यक्ति ने पुरूष पर किया जानलेवा हमला पति पत्नी की मौके पर हुई मौत,पड़ोस में रहने वालों ने दी पुलिस को सूचना। मौके पर पहुंची पटेलनगर पुलिस आरोपी को किया अरेस्ट।पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के देहराखास की घटना। फिलहाल इस डबल हत्याकांड मामले पर जांच शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है, पुलिस को कई सुबूत मिल चुके हैं।