अवैध खनन पर एक्शन, 10 वाहनों का चालान, 3 सीज, सभी SDM को कार्रवाई के निर्देश

देहरादून, अवैध खनन के विरुद्ध डीएम डा. आर राजेश कुमार के निर्देश पर बुधवार को प्रशासन की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार व उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने अवैध खनन में लिप्त 10 वाहनों का चालान किया और तीन को सीज कर दिया।
देहरादून सदर क्षेत्र में मालदेवता में दो वाहनों का चालान किया गया, जबकि विकासनगर क्षेत्र के यमुना नदी के पास आठ वाहनों का चालान किया गया। दोनों क्षेत्रों में अवैध खनन पर दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं, तीन वाहन ऐसे मिले, जो खनन सामग्री ढो रहे थे, मगर उनके पास किसी तरह के कागजात नहीं थे। तीनों वाहनों को सीज कर संबंधित थाने में दाखिल करा दिया गया है। अभियान में सहायक परिवहन अधिकारी रंजन कुमार आदि शामिल रहे। उधर, जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अवैध खनन करने वालों पर नकेल कसने को कहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *