UP के आईपीएस बताकर टूरिस्ट रौब झाड़ने लगे, मना किया तो कर्मचारियों को ही निलंबित कर दिया

Dehradun, उत्तर प्रदेश के एक आईपीएस और उनके कुछ साथियों को रात में जंगल के अंदर जाने से रोकना राजाजी पार्क के दो वन कर्मियों को इसका नुकशान उठाना पड़ा। शिकायत के बाद पार्क निदेशक प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबन के आदेश सुनये हैं। इससे कर्मचारियों में रोष है। दरअसल, शुक्रवार रात गोहरी रेंज में वन विभाग के बैरियर पर एक वन दरोगा और फॉरेस्ट गार्ड अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान वहां यूपी नंबर की एक कार वहां पहुंची। उसमें बैठे पर्यटकों ने अंदर जाने की जिद पर अड़े रहे। उनका कहना था कि वहां से अंदर जाकर उनकी जमीन है, लेकिन वनकर्मियों ने रात में जंगल में अंदर जाने की इजाजत नहीं दी। इस पर गाड़ी में सवार एक व्यक्ति ने खुद को यूपी का आईपीएस बताकर उन पर रौब झाड़ना शुरू कर दिया। बाद में पर्यटकों की ओर से पुलिस और पार्क निदेशक से मामले की शिकायत की गई। इसमें वनकर्मियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया गया। फिर क्या था, निदेशक ने वन दरोगा और फॉरेस्ट गार्ड को सस्पेंड कर दिया। राजाजी पार्क के निदेशक अखिलेश तिवारी ने कहा, दोनों पक्षों में विवाद और कहासुनी का वीडियो वायरल हुआ है। इसके अलावा पर्यटकों की ओर से शिकायत भी दी गई है। इसके आधार पर दोनों वनकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। हालांकि, पार्क में रात में एंट्री वर्जित है, लेकिन कर्मचारियों को भी संयम से ड्यूटी करनी चाहिए था। वार्डन और रेंजर को जांच सौंपी है। जांच में वनकर्मी सही पाए गए तो निलंबन वापस होगा। पार्क निदेशक का कहना है कि किसी भी कर्मचारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा।’

One thought on “UP के आईपीएस बताकर टूरिस्ट रौब झाड़ने लगे, मना किया तो कर्मचारियों को ही निलंबित कर दिया”

  1. That is really attention-grabbing, You’re an overy professional blogger.

    I have joined your rsss fed and look forsard to searching for exta
    of your magnificent post. Also, I’ve shared your web sijte in my social networks xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *