लक्षमण पुल का तार टूटा, प्रशासन में हड़कंप, टूरिस्ट्स की आवाजाही रोकी

ऋषिकेश। दो जिलों टिहरी व पौड़ी जनपद को जोड़ने वाला करीब 100 वर्ष पूर्व बना हेरिटेज लक्ष्मण झूला पुल का तार के अचानक टूटने से पुल से आवागमन कर रहे पर्यटकों के साथ ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद प्रशासन ने पुल पर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। रविवार दोपहर लक्ष्मण झूला पुल पर अचानक उस समय हड़कंप मच गया। जब टिहरी व पौड़ी जनपद को जोड़ने वाला 100 वर्ष पुराने पुल‌ की विंड तार टूट गई। पुल का तार टूटने से पुल से गुजर रहे यात्रियों व पर्यटकों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना वहां मौजूद लोगों ने मुनिकीरेती थाने को दी। सूचना मिलने पर मुनिकीरेती थाना प्रभारी रितेश शाह मौके पर पहुंचे और पुल से आने जाने वाले यात्रियों को रोक दिया गया है। पुल का तार को कैसे वहां अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि इस पुल की‌ मियाद समाप्त होने पर 13 जुलाई 21 को लोगों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। जिसके बाद इसी पुल के पास ‌अब पीडब्ल्यूडी द्वारा एक निर्माण कंपनी से ‌बजरंग पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *