..तो पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी उत्तराखंड में बीजेपी

..प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, धामी के नेतृत्व में युवाओं में उत्साह, 2022 चुनाव में मिलेगा लाभ

देहरादून 3 अगस्त, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश की बागडोर युवा नेतृत्व के हाथों में है और निश्चित रूप से युवाओं में जोश है और उमीदें है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक माह का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है और उन्होंने एक माह में विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। सरकार अंतिम छोर पर बैठे जरुरतमन्द तक पहुँँच रही है। विधायक, मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी क्षेत्रो में प्रवास कर रहे हैं और लोगों की समस्याये सुन रहे हैं।

बीजेपी 2022 पर गंभीरता से बढ़ रही आगे

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि बीजेपी 2022 के रोडमैप पर गंभीरता से आगे बढ़ रही है। इस माह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्णकालिक स्वयंसेवक प्रतिभाग करेंगे। भाजपा विकास और सेवा कार्यों की बदौलत जनता के बीच जाएगी। श्री कौशिक ने कांग्रेस के चिन्तन शिविर पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए विपक्ष की भूमिका भी नही अदा कर सके । कॉंग्रेस जंहा विधान सभा में खामोश रही वही जनता के बीच में भी कार्य करने में पूरी तरह असफल रही। कांग्रेस ने पूरा समय नेतृत्व की लड़ाई में व्यतीत किया और अब वह जनता का विश्वास खो चुकी है। मदन कौशिक ने कहा कि चुनाव से पहले उसके प्रपन्च का उसे कोई लाभ नहीं होने वाला है। कोरोना काल में भी जनता ने कांग्रेस की हकीकत को जाना और जब लोग परेशान थे और सभी राजनैतिक दल और सामाजिक संगठन सेवा कार्यो में लगे थे तो कांग्रेस सेवा कार्यों के बजाय धरना प्रदर्शन में मशगूल थी। कांग्रेस को महज सत्ता चाहिए,लेकिन उसे अब जनता समझ चुकी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *