
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आठ अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस दिन वे चीन सीमा से सटी नेलांग घाटी में आइटीबीपी के जवानों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इसी दिन वे मसूरी में भी आइटीबीपी के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस बारे में राज्य के प्रोटोकाल मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताते हैं कि गृह मंत्री के दौरे का प्रस्तावित कार्यक्रम मिला है। जिस पर अभी फाइनल कुछ दिनों में मिलने की उम्मीद है।
नड्डा २१ व २२ अगस्त को दून में
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर २१ अगस्त को देहरादून पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह पार्टी संगठन की विभिन्न बैठकों में शिरकत कर सकते हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दून पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।