शुक्रवार को उत्तराखंड में 24 घंटे में 122 मौत, 5654 नए मामले
– 50 हजार के करीब पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
देहरादून, अप्रैल का महीना कोरोना के लिहाज से एंड जख्म दे गया। उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। फिक्र इस बात की है कि संक्रमितों की संख्या के साथ अब मौत का आंकड़ा भी रोज कुलांचे मार रहा है। शुक्रवार 30 मई को राज्य में कोरोना संक्रमित 122 मरीजों की मौत हुई। ताज्जुब इस बात का है कि अब तक एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत हुई हैैं। जबकि प्रदेशभर में एक ही दिन में 5654 लोग संक्रमित भी मिले हैैं। इस प्रकार से अप्रैल माह में 80110 लोग संक्रमित हो चुके हैैं। जबकि इस दौरान 907 मरीजों की मौत हो चुकी है। जानकार बताते हैं कि तकरीबन 35 फीसद मौत अप्रैल माह में हुई हैैं।
दून में सबसे ज्यादा कहर
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के हिसाब से निजी व सरकारी लैब से 30029 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 24375 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि संक्रमण दर 18.82 फीसद रही है। जबकि दून में कोरोना सबसे ज्यादा कहर बरपा रहा है। जिले में शुक्रवार को 1915 लोग संक्रमित मिले और 72 मरीजों की मौत भी हुई है। सैंपल पॉजिटिविटी रेट 22 फीसद रहा है।
नैनीताल मेें 999
हरिद्वार में 856
यूएस नगर में 397
जनपदों में 4215 मरीज स्वस्थ भी हुए
अब तक प्रदेश में कोरोना के एक लाख, 80 हजार, 521 मामले आए
इनमें से एक लाख, 24 हजार, 565 लोग स्वस्थ हुए
प्रदेश में सक्रिय मामले 49492 पहुंच गए
कोरोना संक्रमित 2624 मरीजों की अब तक मौत
44691 को लगा टीका
कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच टीकाकरण के रूप में सुरक्षा चक्र मजबूत होता जा रहा है। शुक्रवार को 518 केंद्रों पर 44691 लोग टीकाकरण कराने पहुंचे। शुक्रवार को 45 साल से अधिक उम्र के 41 हजार, 833 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। वहीं, 2336 फ्रंटलाइन वर्कर्स व 522 स्वास्थ्य कर्मियों को भी टीका लगाया गया है। इस तरह राज्य में अब तक चार लाख, दस हजार, 918 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। वहीं 16 लाख, 60 हजार 499 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।
