500 करोड़ रुपये से होगा दून रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास

देहरादून, आने वाले दिनों में दून का रेलवे स्टेशन नए लुक में नजर आएगा. इसके लिए बकायदा तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. खुद रेलवे के अधिकारी के एक के बाद एक-एक करके दौरा कर रहे हैं. शनिवार को इसी क्रम में रेलवे के अधिकारियों ने दून स्टेशन का दौरा किया. बताया गया कि करीब 500 करोड़ रुपए की लागत से दून स्टेशन का रिडेवलेपमेंट होगा. इस दौरान
सदस्य रेलवे बोर्ड ओपी सिंह ने भी स्टेशन का विजिट किया. आरएलडीए द्वारा स्टेशन के पुनर्विकास हेतु भविष्य की कार्यप्रणाली व संभावना पर विचार किया गया। इस दौरान एनएन सिंह ADRM/MB, रेखा शर्मा सीनियर DCM/MB, एके सिंह सीनियर DEN/MB, बालकराम GM/RLDA उपस्थित थे। अधिकारियों के अनुसार देहरादून स्टेशन पुनर्विकास की कुल प्रॉजेक्ट राशि 500 करोड़ है।
इसमें ये बनेंगे
-सेकेंड एंट्री गेट
-पिक & ड्राप प्वाइंट.
-रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट
-कमर्शियल काम्प्लेक्स
-स्टेशन पर प्रतीक्षालय (महिला/पुरुष)
-दिव्यांग शौचालय
-यात्री सुविधा
-स्टेशन की सफाई व्यवस्था
-दिव्यांग जन हेतु उपलब्ध सुविधा